सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता गोलक बिहारी कवि के निधन पर मंगलवार शाम 6 बजे चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन भवन परिसर में अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया।इस दौरान उनके आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।इस मौके पर बद्री प्रसाद साव,महेंद्र कुमार महतो,देवाशीष कुंडू,शिवेश्वर महतो,कमलेश सिंह,सुनील मानकी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।