"स्पर सेब ₹5000 प्रति पेटी, परवाणू मंडी में CAC …
शायद आज उन लोगों को जवाब मिल गया होगा जो 2025 सीजन कह रहे थे कि हिमाचल में स्पर सेब फेल हो गया है।
आज CAC shop ( Chauhan apple co)परवाणू मंडी में स्पर सेब का ₹5000 प्रति पेटी बिकना यह साबित करता है कि किसी का समय कुछ समय के लिए खराब हो सकता है, लेकिन हमेशा खराब नहीं रहता। स्पर सेब ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर छुड़ाने, अच्छी गुणवत्ता, सही रंग और बेहतरीन प्रबंधन के साथ आज भी इसकी बाजार में मजबूत पहचान है। दुनिया के प्रमुख सेब उत्पादक देशों—अमेरिका, इटली, तुर्की और पोलैंड—में आज भी स्पर स्कारलेट स्पर,सुपरचीफ, अर्ली रेड वान और आरेगन स्पर टू प्रकार के सेब बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं,और दुनिया भर में ऊंचे दामों में बिकते हैं । किसी भी किस्म को केवल एक-दो सीजन के आधार पर फेल नहीं कहा जा सकता। हाँ, भविष्य में स्पर सेब को सबसे बड़ी चुनौती नई क्लब वैरायटीज़ जैसे Cosmic Crisp और SnapDragon जैसी किस्मों से मिल सकती है, लेकिन आज के बाजार ने यह साफ कर दिया है कि स्पर सेब का रुतबा अभी भी कायम है। स्पर सेब की शानदार वापसी पर सभी बागवानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।