उनियारा: चौरू में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की मौत
Uniara, Tonk | Apr 23, 2026 अलीगढ़ के चौरू के समीप हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे युवक मगन सिंह माली दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक युवक के शव को अलीगढ़ अस्पताल में लाया गया। अलीगढ़ थाना पुलिस ने घटना का जायजा लिया। चौरू से मंडावरा मार्ग पर हादसा हुआ है।