बांका: झिरवा गांव में भागवत कथा महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल
Banka, Banka | Apr 6, 2026 बांका प्रखंड क्षेत्र के झिरवा गांव में सोमवार को भागवत कथा महा ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाएं सिर पर कलश लेकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, जबकि पुरुष श्रद्धालु भी भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में चल रहे थे।