LED लगाने वाली क्रेन से NIA की एंट्री! लोहरदगा में 6 ठिकानों पर छापेमारी
रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत कार्यालय पर 16 जून 2026 को हुए पेट्रोल बम हमले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार तड़के लोहरदगा में एक साथ 6 स्थानों पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान एक घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुलने पर LED स्ट्रीट लाइट लगाने में इस्तेमाल होने वाली क्रेन की मदद से NIA टीम भवन के ऊपरी हिस्से तक पहुंची और घर के अंदर प्रवेश कर तलाशी पूरी की। जांच के दौरान टीम ने डिजिटल उपकरणों सहित अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच की।
हालांकि, NIA ने इस कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच जारी है।
#Lohardaga #NIA #RSS #JharkhandNews #BreakingNews #Investigation #लोहरदगा #एनआईए #झारखंड #IHQPUBLICINDIA