बारा: कैनुआ यमुनाघाट पर अवैध बालू खनन फिर से शुरू, प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद माफिया सक्रिय, वीडियो वायरल
कैनुआ यमुनानदी घाट पर अवैध बालू खनन का कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है यमुना नदी किनारे नियमों को ताक पर रखकर लगातार बालू का अवैध खनन किया जा रहा है जिसका वीडियो आज गुरुवार दोपहर 2:00 के आसपास अस्थाई लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है इससे पहले एसीपी कौंधियारा ने अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई किए थे बावजूद दिन के उजालों में किया जा रहा है।