पटेढ़ी बेलसर: जारंग रामपुर गांव से पुलिस ने एक फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बेलसर ओ क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव से छापेमारी कर पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार जारंग गांव निवासी रामेश्वर महतो के खिलाफ एक कांड में न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह फरार चल रहा था। जिसे बेलसर पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।