आगरा: आगरा के ग्वालियर हाईवे पर स्थित मैरिज होम में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने की बैठक, जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन
Agra, Agra | Jan 25, 2024 आगरा के ग्वालियर हाईवे पर स्थित मैरिज होम में गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल पार्टी की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष महेश कुमार जाटव भी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बाद जिला कार्यकारिणी का भी अनुमोदन किया गया। वहीं आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी मंथन किया गया।