आगरा: बिजली घर स्थित आगरा किला पर मनाया गया राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, एनसीसी कैडेटों ने विदेशी मेहमानों का किया जोरदार स्वागत
Agra, Agra | Jan 25, 2024 आगरा के बिजली घर स्थित आगरा किला पर गुरुवार को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया गया। आगरा कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने विदेशी पर्यटकों का हिंदू संस्कृति से स्वागत-सत्कार किया। विदेशी मेहमानों को चंदन लगाकर फूलमाला पहनाई गई। विदेशी मेहमानों ने एनसीसी कैडेटों का धन्यवाद किया।