गरौठा: गरौठा तहसील में समाधान दिवस पर डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
झांसी के गरौठा तहसील सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। फरियादियों की अधिक संख्या के चलते दोपहर 3 बजे तक शिकायतें सुनी गईं। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए सभी मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. म