खंडवा: सड़क बनी काल, पीछे से टक्कर लगने से सड़क पर बिखर गई जिंदगी
मध्य प्रदेश के खंडवा में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। हर दिन किसी न किसी सड़क पर चीख-पुकार सुनाई दे रही है। कहीं तेज रफ्तार जान ले रही है, तो कहीं लापरवाही लोगों को अस्पताल पहुंचा रही है। इसी बीच एक और बड़ा एक्सीडेंट सामने आया है, जहां बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी गई।