मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में काली नदी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल, चार को सैफई किया गया रेफर
बेवर थाना क्षेत्र में काली नदी के पास भोगांव क्षेत्र के हसनपुर निवासी प्रमोद अपने साले राहुल के साथ मोहम्मदा बाद से घर वापस आ रहे थे। तभी काली नदी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं सभी घायलों जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरो ने चार लोगों को सैफई रेफर कर दिया।