विजयीपुर: विजयीपुर-पगरा मार्ग पर महेशपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, परिवार में कोहराम
विजयीपुर–पगरा मुख्य पथ पर महेशपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान महेशपुर गांव निवासी मुन्ना यादव की पत्नी दुर्गावती देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए