डुमरा: हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को सीतामढ़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो देसी कट्टा व कारतूस हुए बरामद
सीतामढ़ी पुलिस ने हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बीते 21 तारीख को अपराधियों द्वारा हेमंत कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर उनकी बाइक को लूट लिया गया था।