मथुरा: यमुना नाव पंजीकरण शुल्क को लेकर असमंजस, नगर निगम ने नाव संचालकों के साथ की बैठक
यमुना नाव संचालन को लेकर नगर निगम और संचालकों के बीच असमंजस की समस्या खड़ी हो गई है ₹5000 पंजीकरण शुल्क को लेकर नाविकों द्वारा कड़ा विरोध भी किया जा रहा है लेकिन नगर निगम बिना पंजीकरण के यमुना में नाव की अनुमति नहीं दे रहा पूरे दिन चले बैठक में केवल एक ही पंजीकरण हो सका इसको लेकर स्थिति असमंजस बनी हुई है निगम ने नागरिकों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की