कटनी नगर: विजयराघवगढ़ पौनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे से मिला शव, हत्या का आरोप
विजयराघवगढ़ के पौनिया गांव में एक विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे में मिला इस घटना से नाराज विवाहिता के मायके पक्ष ने उनकी पुत्री नीलम की हत्या कर शव फंदे में लटकाने का आरोप लगाया और एसपी कार्यालय पहुँच निप्पक्ष जांच की मांग रखी। आज मंगलवार सुवह 11 बजे मृतका के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां मायके और ससुराल पक्ष में विवाद भी हुआ।