हुलासगंज: गंगापुर क्रिकेट टूर्नामेंट: मटियापर ने 74 रन से जीत हासिल की
हुलासगंज प्रखंड के गंगापुर खेल मैदान में युवा क्रिकेट क्लब गभीरगंज द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू शर्मा ने किया। मुकाबला गंगापुर और मटियापर टीम के बीच खेला गया, जिसमें मटियापर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गंगापुर को 74 रन से हरा दिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह देखने को मिला।