खंडवा जिले को जल्द ही आधुनिक कलेक्ट्रेट भवन की सौगात मिलने वाली है। वर्ष 1919 में अंग्रेजों द्वारा निर्मित 107 साल पुराने कलेक्ट्रेट भवन की जगह अब लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से नया जी प्लस 3 भवन बनाया जाएगा। राज्य शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।