दून एयरपोर्ट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग एयरपोर्ट के लिए जा रहे थे, तभी वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा।