काशी चक: काशीचक पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया ज़ब्त, चालक फरार, मुकदमा दर्ज
काशीचक थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाया और जब्ती की कार्रवाई पूरी की। मामले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन को लेकर मुकदमा दर्ज कर ली गई है।