सकरा: मरवन अजीजपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से लाखों की संपत्ति चुराई, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के मरवन अजीज पुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। इस मामले को लेकर पीड़िता सुनैना देवी ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि रविवार को सभी को परिवार के सभी लोग एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।