गुना नगर: मानवता पर भारी पड़ा जाम, नेपाल से इलाज कराने इंदौर जा रही बीमार मां को लेकर फंसा युवक, चक्का जाम में भावुक कर देने वाला पल
गुना में नेशनल हाईवे 46 बिलोनिया बाईपास पर किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के चक्का जाम में भावुक कर देने वाला पाल सामने आया। नेपाल निवासी युवक अपनी मां को पैरालिसिस लकवा का इलाज कराने इंदौर लेकर जा रहा था, गुना बाईपास पर जाम में बस फस गई। करीब 2 घंटे युवक परेशान रहा, जैसे ही पुलिस और प्रशासन को खबर लगी, बस को तत्काल जाम से निकाल कर रवाना किया।