जगाधरी: जम्मू कॉलोनी स्थित बेकरी में महिला को बातों में उलझाकर गल्ले में से 8 हज़ार रुपये की नकदी दो युवक लेकर फरार, मामला दर्ज
जम्मू कलोनी में स्थित बेकरी की दूकान में महिला को बातो में उलझाकर के गल्ले से रूपए चोरी का एक मामला सामने आया है । राकेश देवी ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त दोपहर को 2 व्यक्ती दूकान पर आए और मुझे बातो में उलझाकर गल्ले में से 8 हज़ार रूपए चोरी करके ले गए । दोनो को ढूढने का प्रयास किया लेकिन कोइ अता पता नहीं चला ।