जगाधरी: पांसरा रोड पर स्थित आढ़त की दुकान के आगे से बाइक हुई चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद
पांसरा रोड़ स्थित आढत की दुकान से आगे बाईक चोरी का एक मामला सामने आया है । घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । अशोक ने पुलिस को बताया पांसरा रोड़ पर स्थित मेरी आढत की दूकान है । 13 अगस्त दोपहर को मेरी बाइक चोरी हों गई । जिसके बाद बाईक को काफ़ी जगह ढूढने का प्रयास किया लेकिन कोइ अता पता नहीं चला ।