जगाधरी: उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने अधिकारियों के साथ सढ़ौरा विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने अधिकारियों के साथ सढ़ौरा विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गांवों साढौरा, इस्माईलपुर, खानुवाला, चिंतपुर व हरौली का दौरा किया। उन्होंने सोम नदी में पानी ज्यादा आने के कारण टूटे हुए तटबंध को ठीक करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा सहायता की जाएगी।