झांसी: सीपरी बाजार के रामा बुक डिपो चौराहे के पास युवक द्वारा फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 15, 2025 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक पर फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। घटना रामा बुक डिपो चौराहे के पास की है, जहां युवक अपने दोस्तों के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था। तभी बाइक सवार बदमाश पहुंचे और उन्होंने कमर से तमंचा निकालकर फायर कर दिया ।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार बदमाश अचानक पहुंचते हैं और तमंचा निकालकर फायर करते हैं।