झांसी: गणेश चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को कुचला, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने कार चालक को पकड़ा
Jhansi, Jhansi | Apr 15, 2025 ये घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गणेश चौराहे की है। यहां चौराहे पर सोमवार की रात को एक कार तेज रफ्तार जा रही थी। इसी बीच कार की दूसरी ओर से एक युवक दूध के केन लेकर निकल रहा था। इसी बीच कार चालक ने गाड़ी युवक पर चढ़ा दी। इससे युवक मोटरसाइकिल समेत कार के नीचे आ गया। वहां खड़े किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है