झांसी: पुनावली कला गांव में खेत पर फसल रखाने जा रहे युवक की पहाड़ से गिरने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Apr 15, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली कला गांव में मंगल राजपूत घर से खाना खाने के बाद खेत पर बोई गई भिंडी की फसल रखाने जा रहा था, खेत के रास्ते में ठाकुर बाबा मंदिर के पास पहाड़ से वह गुजर जा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पत्थरों के बीच जा गिरा जिसमे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।