दलौदा: रठाना के हनुमान और भोलेनाथ मंदिर में चोरी और प्रतिमा क्षति पर ग्रामीणों का अफजलपुर थाने पर प्रदर्शन
मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के रठाना गांव में मंदिरों में चोरी और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने अफजलपुर थाने पर प्रदर्शन किया, ग्रामीणों ने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की,