बैरसिया: कांग्रेस के तीन दिवसीय 'मौन सत्याग्रह' का अंतिम दिन, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़े कथित भूमि घोटाला मामले की मीडिया कवरेज को लेकर कांग्रेस के तीन दिवसीय "मौन सत्याग्रह" का शुक्रवार को अंतिम दिन रहा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा और कोई भी अधिकृत नेता या प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करने नहीं पहुंचा|