कैंपियरगंज: कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक फतेह बहादुर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक फतेह बहादुर सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कथित तौर पर फोन कॉल के जरिए 9 मई तक हत्या की धमकी दी। इस मामले में वार्ड नंबर-1 (पठनपुरवा बड़का) निवासी रजनीकांत पर आरोप लगाया गया है कि उसने बातचीत के दौरान विधायक और उनके सहयोगियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।