श्री गंगानगर: मिनी मायापुरी में स्पेयर पार्ट्स की दो दुकानों में आग लगने से दुकानदार को लाखों का नुकसान
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 8, 2026
मिनी मायापुरी ऑटोमोबाइल मार्केट में सुबह करीब साढे 6 बजे स्पेयर पार्ट्स की दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मिनी मायापुरी स्थित श्याम ऑटो पार्ट्स स्पेयर पार्टस दो दुकानों में आग लगने से दोनों दुकानों में रखा लगभग सारा स्पेयर पार्ट्स का मान, फर्निचर तथा अन्य वस्तुएं जलकर स्वाह हो गई।