बुलंदशहर: खानपुर क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती से दलित विधवा महिला अवैध निर्माण को रूकवाने की दरखास्त लेकर पहुंची एसएसपी ऑफिस
खानपुर क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती के रहने वाले और दलित समाज से आने वाले एक लाचार मां बेटा का है, विधवा मां और विकलांग बेटे के अनुसार उनकी खानपुर में ही थाने के समीप एक पुश्तैनी ज़मीन है। जिसका माननीय न्यायालय मेरठ और स्याना तहसील में मुकदमा विचाराधीन है। और दूसरा दबंग पक्ष उक्त ज़मीन को कब्ज़ा करने की फिराक में लगा हुआ है।