बुलंदशहर: चंदेरू के निकट अज्ञात वाहन ने मारी व्यक्ति को टक्कर, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, शिनाख्त नहीं
चंदरू के निकट किसी अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चंदरू के निकट पैदल जा रहे एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी सूचना पर भीड़ एकत्र हो गई और एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, शिनाख्त नहीं हो सकी है।