बुलंदशहर: नरसैना में बन रही दूषित मिठाइयां, बर्फी, रसगुल्ला, सोनपपड़ी और मिल्क केक सहित 6 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल जांच को भेजे
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापे मार कार्रवाई से मिलावटखोरों में मचा हड़कंप। वही छापेमारी को लेकर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया था की फैक्ट्री में गंदगी में मिठाई बनाई जा रही है। मौके पर गंदगी में तरह तरह मिठाई बनती मिली, मौके से 6 सेंपल जांच के लिए भेजे।