बुलंदशहर: छपरावत के पास बाइक सवार दंपति रॉन्ग साइड से आ रही बाइक की टक्कर से हुए गंभीर रूप से घायल
गुलावठी थाना क्षेत्र के छपरावत के पास का है। जहां रॉन्ग साइड से आ रही बाइक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दंपति सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रंगपुर के रहने वाले हैं। जो अपनी बेटी के यहां सुंदारा देकर लौट रहे थे।