हाथरस: गांव परताप में एक शख्स पर दो लोगों ने लाठी-डंडे से किया हमला, गंभीर रूप से घायल शख्स को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव परताप में दो लोगों ने एक शख्स के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले के दौरान सिर में चोट लगने से शख्स बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। घायल शख्स का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा उपचार करते हुए डाक्टरी परीक्षण किया गया।