होशंगाबाद नगर: पीपल चौक धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने काम पर लौटे हड़ताल हुई खत्म
बुधवार को जिले के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कम पर लौट गए हैं। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई थीं, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीपल चौक पर चल रहे धरने के दौरान स्थिति लगातार बनी हुई थी। भारतीय मजदूर संघ के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को स्थगित की।