महसी: बेलहा बहरौली तटबंध पर थाने से फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, मासूम बच्ची हत्याकांड में था हिरासत में
खैरीघाट थाने से फरार आरोपी रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे सीएचसी शिवपुर में भर्ती कराया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी मथुरा गांव की आठ वर्षीय मासूम बच्ची हत्याकांड मामले में हिरासत में था। रविवार शाम वह पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था।