धनौरा: गजरौला में चोरी के आरोप में दो युवकों को दी गई तालिबानी सजा, बेरहमी से पीटा, 6 पर मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार
मंगलवार रात गजरौला के गांव शीशोवाली में अवैध शराब खरीदने पहुंचे गांव भुड्डेवाली निवासी दीपक व उसके जीजा डालू निवासी गांव नया बांस का विवाद वहां मौजूद लोगों से हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि शराब के नशे में धुत्त 10-12 लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की तथा बंधक बना लिया। चोरी करने का आरोप लगाते हुए दोनों को रात दो बजे हाथ बांध कर यूकेलिप्टस के पेड़ से बांध।