नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शुक्रवार को माना गांव में किसानों से संवाद कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी समस्याएं और सुझाव सुने। इसके बाद उन्होंने माना (2.2 किमी) के ₹252.80 लाख लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से ग्रामीण सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।