रामगंजमण्डी: चेचट पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ दूसरी कार्रवाई की, 8 लेन स्थित अमझार पुलिया से ₹3.68 लाख की अवैध शराब व कार जब्त
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगातार दूसरी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत चेचट थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 3 लाख 68 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल एक कार को जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को 8 लेन स्थित अमझार नदी की पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान अंजाम दिया है।