अररिया: भरगामा में शादी की बारात लौटते समय नहर किनारे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की हुई मौत
Araria, Araria | May 18, 2026 अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर नहर के समीप 14 मई को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकरपुर वार्ड संख्या 10 निवासी 50 वर्षीय पवन कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना शादी की बारात लौटते समय हुई।