देहरादून: सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम का 123वां संस्करण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 123वां संस्करण सुना। सीएम ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, देश-विदेश में बने कीर्तिमानों और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या जैसे काले अध्याय पर अपने विचार साझा किए।