देहरादून: डांडा लखौंड शिव गंगा एनक्लेव सहस्त्रधारा रोड़ में तेज नदी के बहाव में बहकर आई लग्जरी कार, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है। वहीं देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ स्थित डांडा लखोंड़ शिव गंगा एनक्लेव में तेज नदी के बहाव में एक हरिद्वार नंबर की लग्जरी गाड़ी बहकर आई है। एक स्थानीय युवक ने इसका वीडियो बनाया है। वहीं नदी के तेज बहाव में पुल भी बह गया है। बता दें कि हादसे के दौरान गाड़ी में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था।