देहरादून: सीएम धामी ने सत्र से पहले मुख्य सेवक सदन में विधानमंडल दल की बैठक की
सीएम धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र से पूर्व रूपरेखा को लेकर मुख्य सेवक सदन में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक के दौरान मंत्रीगणों एवं विधायकगणों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। सीएम ने कहा रजत जयंती वर्ष के इस ऐतिहासिक सत्र में आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का अभिभाषण होना हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।