देहरादून: अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने कहा, 31 हजार से अधिक ग्रीन कार्ड बने
कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड का आंकड़ा जारी किया गया है। इस बात को लेकर उत्तराखंड के अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक कुल 31 हजार 800 ग्रीन कार्ड बने हैं जो लगभग पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के आंकड़ों के बराबर है।