देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फुट ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन
राष्ट्रपति ने देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं- पैदल पार पुल (फुट ओवर ब्रिज) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिकता, सुरक्षा और विरासत के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित कर दिया है। राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल भी मौजूद रहे।