बांका: ककवारा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
Banka, Banka | Apr 9, 2026 बांका- कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित गुरुवार की दोपहर 3 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी काे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार जनकपुर निवासी अजय कुमार बाइक से किसी काम के लिए भागलपुर जा रहा था। इस दौरान ककवारा के समीप एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह बाइक लेकर गिर गया।