सिद्धमुख: ग्वालीसर में वार्ड परिसीमन पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, SDM को ज्ञापन सौंपकर फिर से वार्ड गठन की मांग <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
ग्रामीणों ने रोष जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सोपा एव वार्ड परिसीमन की पुन: समीक्षा कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्वालीसर में वार्डों का परिसीमन ग्रामवासियों की सहमति के बिना किया गया है।आरोप है कि परिसीमन के दौरान न केवल गोत्रीय व सामाजिक संरचना की अनदेखी की गई, बल्कि एक ही परिवार के पिता-पुत्रों को अलग-अलग वार्डों में बांट दिया।